Breaking News

द्रौपदी मुर्मू को वोट करने पर विधायकों को दिए जा रहे 50 लाख से 1 करोड़ का ऑफ़र, कांग्रेस के मंत्री का आरोप 

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पर उम्मीदवार घोषित की गईं द्रोपदी मुर्मू को वोट करने के लिए कांग्रेस विधायकों को 50 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए तक का ऑफ़र दिया जा रहा है। विधायक उमंग सिंघार द्वारा दिए गए इस बयान से मध्य प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। कमलनाथ ने भी इस संबंध में बयान देते हुए बीजेपी के इस रवैय्ये को निराशाजनक बताया है।

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने आगे ये भी कहा कि, ‘उन्हें भी इस संबंध में कॉल आया था और उन्हें भी द्रोपदी मुर्मू के पश्र में वोट करने के एवज में 1 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया गया।’ वहीं, विधायक सिंगार ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘वो राष्ट्रपति भी खरीद फरोख्त करके बनाने पर तुली है।’ इस दौरान उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि, ‘कांग्रेस के सभी विधायक पूरी निष्ठा के साथ यूपीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए गए यशवंत सिन्हां को ही वोट करेंगे।’

कमलनाथ का हमला

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बी इस संबंध में बयान देते कहा कि, भाजपा – कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। विधायक उमंग सिंगार का हवाला दते हुए उन्होंने कहा कि, हमारे एक विधायक को 1 करोड़ का ऑफर मिला है। कमलनाथ ने ये भी कहा कि, सिर्फ कांग्रेस विधायक ही नहीं बल्कि अन्य विधायकों पर भी बाजपा डोरे डाल रही है। कमलनाथ ने कहा कि, भाजपा भले ही कैसा ही लालच देने की कोशिश करे पर मुझे अपने सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है। व्हिप तो जारी कर दिया गया है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

कोयला चुनने के दौरान 50 वर्षीय महिला की हुई मौत

झरिया। घनुडीह ओपी अंतर्गत चीन कोठी निवासी दारा रजवार की 50 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *