Breaking News

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, मिले 7897 वोट, शशि थरूर को मिले 1072 वोट

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत हासिल की। खड़गे को 7897 वोट मिले। चुनाव के लिए बुधवार (19 अक्टूबर 2022) को मतगणना हुई। इसी के साथ 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। मतगणना बुधवार सुबह 10 बजे दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में शुरू हुई थी।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने जानकारी दी कि शशि थरूर को 1072 वोट मिले। ऐसे में खड़गे 8 गुना से ज्यादा वोटों से जीते। अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच टक्कर थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार (17 अक्टूबर) को वोटिंग हुई थी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हुए बयान जारी किया।

सोमवार को करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ था।
कांग्रेस पार्टी के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। इस बार 22 सालों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है।
24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। इससे पहले सीताराम केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रहे थे।

About Dainik Bharat Live

Check Also

कोयला धंधेबाज की हत्या के बाद शव घर पहुंचा, परिवार ने किया सड़क जाम

धनबाद। धनसार थाना के समीप सोमवार की देर शाम कोयला धंधेबाज बुधन मंडल का शव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *