Breaking News

सपा ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए डिंपल यादव को बनाया उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी के उपचुनाव के लिए डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का नाम प्रत्याशी के रूप में घोषित कर दिया है। डिंपल इससे पहले कन्नौज की सांसद थीं। गौरतलब है कि मैनपुरी में 5 दिसंबर 2022 को उपचुनाव होने हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। इस सीट पर यादव परिवार का कई दशकों से कब्जा रहा है।

भाजपा ने साधा निशाना: सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और नेताओं का मत था कि डिंपल यादव को चुनाव लड़वाया जाए। अब पार्टी उन्हें मजबूती से चुनाव लड़ाएगी और डिंपल यादव को रिकॉर्ड मतों से जीताकर लोकसभा भेजा जाएगा। वहीं, दूसरी ओर डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। बीजेपी का कहना है कि समाजवादी पार्टी परिवारवाद से बाहर नहीं निकल सकती। भाजपा का दावा है कि अब मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत निश्चित हो गई है।

परिवार में लड़ रहे अखिलेश: बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव परिवार में लड़ रहे हैं। जब तक मुलायम सिंह यादव थे तब तक मैनपुरी में उनका दबदबा था, लेकिन जब अब वो नहीं रहे तो भाजपा यह चुनाव मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव कन्नौज और फिरोजाबाद से पहले भी हार चुकी हैं। अब एक बार फिर उन्हें मैनपुरी से हार मिलनी तय है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

कोयला चुनने के दौरान 50 वर्षीय महिला की हुई मौत

झरिया। घनुडीह ओपी अंतर्गत चीन कोठी निवासी दारा रजवार की 50 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *