अभिनेता विक्रम गोखले का निधन नहीं हुआ है। अभी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बुधवार देर रात यह जानकारी उनकी बेटी ने दी और पिता के निधन की खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि पापा अभी ज़िंदा है उनकी कंडीशन अभी काफी क्रिटिकल है। डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी उनकी सलामती के लिए दुआएं करें। दरअसल, बुधवार देर रात विक्रम गोखले के निधन की खबरें आई थीं। इसके बाद, सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाने लगीं।
विक्रम गोखले के करीबी दोस्त और वेटरन एक्टर राजेश दामले ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, ‘विक्रम की हालात बेहद नाजुक है। उनके शरीर के कुछ अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया है। वो पिछले 24 घंटों से मौत से जंग लड़ रहे हैं।