Breaking News

मासूम का खून पीने वाली महिला को उम्रकैद की सजा

बरेली एक महिला ने पड़ाेसी के बच्चे को मारकर उसका खून पी ली थी। तांत्रिक के कहने पर उस महिला ने ऐसा किया था। मामला पांच साल पहले का है। इस मामले में अब बरेली के कोर्ट ने महिला धन देवी और उसके 2 साथियों सूरज और सुनील को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है।

काले जादू के चलते किया काम
33 साल की ये धन देवी मां नही बन पा रही थी। दुखी होकर वह एक तांत्रिक से मिली। उस तात्रिक ने तंत्र-मंत्र के जाल मे फंसाकर महिला को भरोस दिलाया कि अगर वह किसी के बच्चे को मारकर खून पीती है, तो जल्द मां बन सकती है। महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले 10 साल के बच्चे की जान लेकर उसका खून पीया और अपने चेहरे पर भी लगाया।

5 साल से चल रहा था केस
यह मामला 5 साल पहले का है, 2017 में इस हत्या को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने 3 दिन के अंदर ही इस केस को सुलझा कर महिला को गिरफ्तार कर लिया था। जब महिला से पूछताछ की गईए तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया मां बनने के लिए उसने बच्चे की बलि चढा़ने के उसकी हत्या कर दी और गला काटकर खून की कुछ बूंदे पी।

न्याय मिलने पर बच्चे के परिवार ने जताई खुशी
5 साल बाद यह फैसला सुनकर बच्चे का परिवार खुश है। परिवार वालों को कहना है कि इतने सालों बाद ही सही महिला को सजा सुनाई गई है। उम्रकैद की सजा के बाद भी बच्चे का परिवार आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग कर रहा है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

कोयला धंधेबाज की हत्या के बाद शव घर पहुंचा, परिवार ने किया सड़क जाम

धनबाद। धनसार थाना के समीप सोमवार की देर शाम कोयला धंधेबाज बुधन मंडल का शव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *