Breaking News

क्यों नहीं लगाते नेहरू सरनेम, किस बात का है डर और शर्म?- संसद में राहुल को लेकर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के पूर्व चीफ राहुल गांधी पर सीधा प्रहार किया है। उन्होंने वायनाड से कांग्रेस सांसद को नेहरू सरनेम न इस्तेमाल करने के लिए घेरा है। संसद के उच्च सदन राज्य सभा में गुरुवार (नौ फरवरी, 2023) को उन्होंने कहा, “कुछ लोगों को सरकारी योजनाओं के नाम और नामों में संस्कृत शब्दों से समस्या थी। मैंने एक रिपोर्ट में पढ़ा कि गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर 600 सरकारी योजनाएं हैं…मुझे समझ नहीं आता कि उनकी पीढ़ी के लोग अपने सरनेम (उप-नाम) में नेहरू क्यों नहीं लगाते हैं…आखिरकार उन्हें किस बात का डर और शर्म है?”
अडानी के मसले पर क्या बोले मोदी?

यही नहीं, पीएम ने अडानी ग्रुप से जुड़े मसले पर विपक्ष के आरोपों पर भी जवाब दिया। कहा कि उनके ऊपर जितना कीचड़ उछाला जाएगा, कमल (‘‘कमल’’ केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी का चुनाव चिह्न है) उतना ही खिलेगा। नारेबाजी के बीच मोदी बोले, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने महत्वपूर्ण सदन में कुछ लोगों का व्यवहार, कुछ लोगों की वाणी न सिर्फ सदन को बल्कि देश को निराश करने वाली रही है।’’

बकौल मोदी, ‘‘हो सकता है कि उनका (कांग्रेस) इरादा नेक होगा, लेकिन उन्होंने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए हैं। जब वह गड्ढे खोद रहे थे… छह-छह दशक बर्बाद कर दिए थे उस समय दुनिया के छोटे-छोटे देश भी सफलता के शिखरों को छू रहे थे… आगे बढ़ रहे थे।’’ दरअसल, पीएम मोदी के भाषण के बीच विपक्षी सदस्य अडानी ग्रुप से जुड़े केस की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बनाने की मांग पर अड़े थे और जोर-जोर से नारेबाजी कर रहे थे।

 

 

About Dainik Bharat Live

Check Also

कोयला चुनने के दौरान 50 वर्षीय महिला की हुई मौत

झरिया। घनुडीह ओपी अंतर्गत चीन कोठी निवासी दारा रजवार की 50 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *