Breaking News

धनबाद जेल में मारपीट मामले में चार कैदियों पर प्राथमिकी दर्ज, संजीव सिंह की सुरक्षा बढ़ी

रविवार को धनबाद मंडल जेल में संजीव सिंह और प्रिंस खान समर्थकों के बीच हुए मारपीट मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी जेल अधीक्षक अजय कुमार की ओर से धनबाद थाना में दर्ज करायी गयी है। जिसमे बिहार के छपरा मुफस्सिल थाना निवासी विनोद कुमार सिंह, करकेंद निवासी विक्की डोम, कमर मखदुमी रोड निवासी अनवर शमीम उर्फ अनवर हटेला, माठ राजा उर्फ भोमा राजा के नाम शामिल है। प्राथमिकी जेल महानिरीक्षक उमाशंकर सिंह के निर्देश पर दर्ज की गयी है।

वहीं इस मारपीट में शामिल अन्य कैदियों को चिन्हित करने का काम जेल प्रशासन कर रही है।जेल आईजी ओम प्रकाश सिंह की ओर से जेल अधीक्षक अजय कुमार को आदेश दिया है कि भविष्य में दो अप्रैल की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जो भी एक्शन लेना है जेल प्रशासन लेने को स्वतंत्र हैं। जेल प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए विनोद सिंह, अनवर हटेला, शूटर हैदर, डिक्की समेत कई अपराधियों को चिन्हित कर विभिन्न सेल में शिफ्ट कर दिया है।

संजीव सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गयी

जेल के भीतर डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोपी और पूर्व विधायक संजीव सिंह की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है। प्रिंस खान समर्थकों को अलग और संजीव सिंह को अलग सेल में रखा गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक संजीव सिंह के सेल की ओर किसी भी कैदी के जाने की अनुमति नहीं है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को संजीव सिंह की सुरक्षा में लगाया गया है।

जेल अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर धनबाद जेल के अंदर चारों ने व्यवस्था भंग कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। मारपीट की शुरुआत अनवर उर्फ रहमत की ओर से की गयी थी। फिर विनोद के साथ मारपीट की गयी। इसके बाद बात बढ़ी और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। राजा उर्फ भोमा राजा और विक्की डोम भी मारपीट में कूद गए। जिसके बाद पगली घंटी बजा कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।

About Dainik Bharat Live

Check Also

कोयला धंधेबाज की हत्या के बाद शव घर पहुंचा, परिवार ने किया सड़क जाम

धनबाद। धनसार थाना के समीप सोमवार की देर शाम कोयला धंधेबाज बुधन मंडल का शव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *