केरल के मलप्पुरम जिले में 25 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से अब तक 22 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। यह हादसा कल शाम तन्नूर के तूवल तेरम पर्यटन स्थल हुआ। अभी तक नाव में बैठे लोगों की सही संख्या का पता नहीं लग पाया है। संख्या का पता लगाने के लिए रात भर से सर्च ऑपरेशन जारी है। सोमवार सुबह NDRF ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर दोबारा शुरू सर्च ऑपरेशन किया है। मलप्पुरम नाव हादसे के बाद आज केरल के CM पिनाराई विजयन घटनास्थल पर पहुंचे।
रात भर से चल रहा है सर्च ऑपरेशन
सोमवार सुबह NDRF ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर दोबारा शुरू सर्च ऑपरेशन किया है। डूबी नाव को किनारे पर लाने की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर दमकल कर्मी पहुंचे और उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया। कई स्वयंसेवक-कार्यकर्ता भी इस बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं। पूरी रात तक लोगों को खोजने, जीवितों को बचाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का क्रम जारी रहा।
आज आधिकारिक शोक, सभी कार्यक्रम रद्द
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस हादसे पर खुद जताया है। उन्होंने मलप्पुरम जिला कलेक्टर को आपातकालीन बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सीएम ने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सीएम के बयान के मुताबिक, सोमवार को आधिकारिक शोक का दिन घोषित किया गया है और पीड़ितों के सम्मान में सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।