Breaking News

‘गालीबाज’ श्रीकांत गिरफ्तारः मेरठ में 3 गुर्गों के साथ धराया

उत्तर प्रदेश के नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदतमीजी करने वाले श्रीकांत त्यागी को मंगलवार (नौ अगस्त, 2022) को गिरफ्तार कर लिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस ने उसे मेरठ से धर दबोचा। उसके साथ इस दौरान तीन गुर्गे भी पकड़े गए। 25 हजार रुपए का ईनामी त्यागी पांच दिनों से फरार था, जबकि उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में लगभग 10 केस दर्ज किए जा चुके हैं।

क्या है पूरा मामला? समझें
दरअसल, पीड़िता ने सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए त्यागी की ओर से लगाए गए कुछ पेड़ों पर आपत्ति जताई थी। श्रीकांत इसी बात पर भड़क गया था और महिला के साथ कथित तौर पर अभ्रद व्यवहार करने लगा था। घटना के बाद कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें वह उन्हें धक्का देते और गालियां देते दिखा था। मामला प्रकाश में आने के बाद वह फरार हो गया था। बाद में नोएडा अथॉरिटी ने सोसायटी में उसके ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट के बाहर अवैध निर्माण भी बुलडोजर से ढहाया था।

त्यागी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई केस
वैसे आरोपी त्यागी के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। वह खनन के कारोबार में भी संलिप्त है। उसके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का करीबी होने की बात भी कही जा रही है। करीब 10 साल पहले पाकिस्तान के नंबर से मिली धमकी के बाद वह चर्चा में आया था। इस संबंध में शिकायत करने के बाद उसे पुलिस सुरक्षा दी गई थी, जिसको लेकर भी विवाद है कि आखिर उसे सुरक्षा किस आधार पर दी गई थी।

About Dainik Bharat Live

Check Also

कोयला चुनने के दौरान 50 वर्षीय महिला की हुई मौत

झरिया। घनुडीह ओपी अंतर्गत चीन कोठी निवासी दारा रजवार की 50 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *