Breaking News

झारखंड में घिरे बादल, गर्मी से दो चार दिन राहत की संभावना, गिरेगा तापमान

झारखंड को तपती गर्मी से आज राहत मिली है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं. कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। झारखंड के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है।

सुबह बादल घिरी रही तो सूरज की तेज किरणें भी पड़ी। एक दिन पहले तापमान 40 डिग्री पर था जिसमें गिरावट दर्ज की गयी है और राहत की बात यह है कि अभी मौसम का मिजाज तीन से चार दिनों तक ऐसा रहने का अनुमान लगाया गया है।

इस दौरान कई इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना भी जाहिर की गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, अभी थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। आज कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

आयकर बार एसोसिएशन की 56वीं वार्षिक आमसभा, ललित कुमार बने अध्यक्ष

धनबाद।  आयकर बार एसोसिएशन की 56वीं वार्षिक आमसभा होटल कोल कैपिटल, धनबाद में संपन्न हुई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *