Breaking News

रागिनी सिंह बनी जनता श्रमिक संघ की संयुक्त महामंत्री

झरिया में जनता श्रमिक संघ की महत्वपूर्ण बैठक हुई।  कोयलांचल के विभिन्न क्षेत्रों से सिंह मैंशन व संघ के सैकड़ों शुभचिंतक और समर्थक बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में  पूर्व विधायक संजीव सिंह की धर्मपत्नी व मजदूर मसीहा स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह की पुत्रवधू  रागिनी सिंह को सर्वसम्मति से जनता श्रमिक संघ का संयुक्त महामंत्री बनाया गया।

कोयला खाद्य स्टील आदि सरकारी व गैर सरकारी हर उद्योग में संघ का गठन, विस्तार व सशक्तिकरण के लिए अधिकृत किया गया। सभा में उपस्थित सदस्य गणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संयुक्त महामंत्री  रागिनी सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मुख्य रूप से जनता श्रमिक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह उपाध्यक्ष प्रदीप सिन्हा, संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह, लक्की सिंह के साथ संतोष महतो शफीर खान,गोलू रवानी, अमित गुप्ता, रघुनंदन प्रसाद, इंद्रजीत सिंह,  मनोज कुमार श्रीवास्तव, मनोज गोप, पप्पू पासवान, सेलो पासवान,अनिल नोनिया, रामबालक मुखिया, कन्हाई चौहान, सतेंद्र केवट, विशाल बरनवाल, श्रीप्रकाश सिंह, अरुण कुमार सिंह, बिंदेश्वर  सिंह, रमाशंकर महतो, शंकर तुरी, संजीव सिंह, मंटू यादव, फेकू सिंह, निहाल रवानी, अमर सिंह,  दिनेश पासवान, प्रेम गोप, छोटू सिंह, साजन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के संगठित एवं असंगठित मजदूर  उपस्थित थे।

About Dainik Bharat Live

Check Also

कोयला चुनने के दौरान 50 वर्षीय महिला की हुई मौत

झरिया। घनुडीह ओपी अंतर्गत चीन कोठी निवासी दारा रजवार की 50 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *