Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन, 78 साल की उम्र में गुरुग्राम के अस्पताल में ली अंतिम सांस

वरिष्ठ पत्रकार और अंतरराष्ट्रीय मामलों के जाने माने विशेषज्ञ वेद प्रताप वैदिक का मंगलवार (14 मार्च, 2023) को निधन हो गया। वे 78 साल के थे। उनका निधन गुरुग्राम में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह नहाते समय बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वैदिक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) की हिंदी समाचार एजेंसी ‘भाषा’ के संस्थापक-संपादक रहे थे। वह पहले टाइम्स समूह के समाचारपत्र नवभारत टाइम्स में संपादक (विचार) रहने के साथ ही भारतीय भाषा सम्मेलन के अंतिम अध्यक्ष थे। वेद प्रताप वैदिक के करीबी सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैदिक सुबह गुड़गांव स्थित अपने घर में अचानक बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो गया था।

वेद प्रताप वैदिक मध्य प्रदेश के इंदौर से थे। उनका जन्म 30 दिसबंर, 1944 को हुआ था। उन्हें कई भाषाएं आती थीं। वे रूसी, फारसी, जर्मन और संस्कृत के जानकार थे। उन्होंने पीएच.डी. के शोधकार्य के दौरान न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी, मास्को के इंस्तीतूते नरोदोव आजी, लंदन के स्कूल ऑफ ओरियंटल एंड एफ्रीकन स्टडीज और अफगानिस्तान की काबुल यूनिवर्सिटी में अध्ययन और शोध किया था।

About Dainik Bharat Live

Check Also

कोयला चुनने के दौरान 50 वर्षीय महिला की हुई मौत

झरिया। घनुडीह ओपी अंतर्गत चीन कोठी निवासी दारा रजवार की 50 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *