Breaking News

सोनिया गांधी का जन्मदिन आज, पीएम मोदी सहित कई नेताओं दी शुभकामनाएं

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है। आज सोनिया गांधी 76 वर्ष की हो गईं हैं। वह कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं। पार्टी अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, कांग्रेस ने केंद्र में 10 वर्षों तक शासन किया और 2014 में इसका सबसे खराब प्रदर्शन भी देखा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। ऐसी सूचना है कि, सोनिया गांधी राजस्थान के सवाई माधोपुर के रणथंभौर के शेरगढ़ रिसॉर्ट में मनाएंगी। सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के राजस्थान के कोटा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना है।
दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना – पीएम मोदी

सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं – ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, रायबरेली (उत्तर प्रदेश) से लोकसभा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना – मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी जन्मदिन के खास मौके पर ट्वीट किया, सीपीपी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रतिकूल परिस्थितियों में उनकी कृपा, समर्पण, अदम्य भावना और गरिमा ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं – रणदीप सिंह सुरजेवाला

पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, दया, बलिदान, समर्पण और साहस का एक अवतार। राष्ट्र और पार्टी के लिए अमिट प्रतिबद्धता वाली एक नेता। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष, आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

About Dainik Bharat Live

Check Also

कोयला चुनने के दौरान 50 वर्षीय महिला की हुई मौत

झरिया। घनुडीह ओपी अंतर्गत चीन कोठी निवासी दारा रजवार की 50 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *