Breaking News

फिर कोरोना संक्रमित हुई प्रियंका गांधी, राहुल गांधी भी अस्वस्थ, टला राजस्थान दौरा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट कर दी। प्रियंका गांधी के साथ-साथ राहुल गांधी भी अस्वस्थ हो गए हैं। राहुल गांधी की तबियत बिगड़ने के कारण उनका राजस्थान दौरा टाल दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज राहुल गांधी का राजस्थान जाने का कार्यक्रम पूर्वनिर्धारित था। लेकिन तबियत बिगड़ने के कारण उनका दौरा टाल दिया गया। मालूम हो कि इससे पहले भी प्रियंका गांधी एक बार कोरोना संक्रमित हो गई थी। आज खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गई है। घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं।

एक महीने में दूसरी बार प्रियंका कोरोना संक्रमित

प्रियंका गांधी ने हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना की जांच कराने की अपील की है। इससे पहले वो तीन जून को कोरोना पॉजिटिव मिली थी। प्रियंका गांधी आज एक महीने के अंदर दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई है।

राजस्थान के अलवर में राहुल गांधी का होना था कार्यक्रम

दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज राजस्थान के अलवर जाने वाले थे। अलवर में उनका पार्टी के ‘नेत्रत्व संकल्प शिविर’ में शामिल होने का कार्यक्रम था। लेकिन उनकी तबियत खराब होने के कारण राहुल गांधी का अलवर दौरा टाल दिया गया है।

देश में तेज हुई कोरोना की रफ्तार, 16 हजार के अधिक नए केस मिले

इधर बीते कुछ दिनों में देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 16 हजार के अधिक नए मरीज मिले। जानकारी के अनुसार देश में 16047 नए केस बीते 24 घंटे में मिले।

About Dainik Bharat Live

Check Also

कोयला धंधेबाज की हत्या के बाद शव घर पहुंचा, परिवार ने किया सड़क जाम

धनबाद। धनसार थाना के समीप सोमवार की देर शाम कोयला धंधेबाज बुधन मंडल का शव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *