Breaking News

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, मानहानि मामले में 2 साल की सजा के बाद बड़ा फैसला

कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी सरनेम टिप्पणी’ पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बड़ा झटका लगा है। अब उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। राहुल गांधी के संबंध में लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी किया और इसकी कॉपी उन्हें भेज दी गई है। मानहानि मामले में राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है।

वहीं इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “राहुल गांधी देश के सामने सच्चाई रख रहे हैं और सच बोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। लोकतंत्र के लिए लड़ते रहेंगे। सच बोलने पर सजा मिली है। हम जेपीसी की मांग जारी रखेंगे। जरूरत पड़ी तो लोकतंत्र बचाने के लिए जेल जाएंगे। हमने आज शाम 5 बजे पार्टी कार्यालय में अपने वरिष्ठ पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में हम अपनी रणनीति बनाएंगे कि कैसे आगे बढ़ना है।”

वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “नीरव मोदी घोटाला- 14,000 Cr, ललित मोदी घोटाला- 425 Cr, मेहुल चोकसी घोटाला- 13,500 Cr, जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, भाजपा उनके बचाव में क्यों उतरी है? जांच से क्यों भाग रही है? जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन पर मुकदमे लादे जाते हैं। क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है?”

About Dainik Bharat Live

Check Also

आयकर बार एसोसिएशन की 56वीं वार्षिक आमसभा, ललित कुमार बने अध्यक्ष

धनबाद।  आयकर बार एसोसिएशन की 56वीं वार्षिक आमसभा होटल कोल कैपिटल, धनबाद में संपन्न हुई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *