Breaking News

अब तेज भूकंप के झटकों से दहला इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

तुर्की, सीरिया, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान और चीन के बाद अब इंडोनेशिया में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया के टोबेलो में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई है।यूएसजीएस के मुताबिक, यह भूकंप इंडोनेशिया के टोबेलो से 177 किलोमीटर उत्तर में आया था। भूकंप का केंद्र 99 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इंडोनेशिया के टोबेलो में भूकंप के तेज झटके

तुर्की और सीरिया में बीते दिनों भंयकर तबाही मचाई थी। दोनों देशों में करीब 47 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी थी और हजारों की संख्या में लोग घायल हो गए थे। इसके बाद लगातार कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे है। अफगानिस्तान और तजाकिस्तान के बाद अब इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई थी।

गुजरात में भी लगे भूकंप के झटके

गुजरात में भी देर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। गुजरात में अमरोली में रात 11.35 बजे झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। राहत की बात यह है कि इस भूकंप से अभी तक किसी प्रकार की कोई जान माल की हानि नहीं हुई।

इंडोनेशिया में बीते साल भी भूकंप ने मचाई थी तबाही

आपको बता दें कि बीते साल भी में इंडोनेशिया में आए भूकंप ने तबाही मचाई थी। तीव्रता 5.6 तीव्रता के इस भूकंप से 268 लोगों से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इस प्राकृतिक हादसे में 1000 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस घटना में 150 से अधिक लोगों के लापता हो गए थे।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *