Breaking News

बिहार हिंसा: विधानसभा में हंगामा, मार्शलों ने BJP एमएलए को सदन से निकाला, सासाराम से हिंदू परिवारों का पलायन जारी

रामनवमी के मौके पर बिहार के अलग-अलग जगहों पर हुई हिंसा एवं उपद्रव की घटनाओं को लेकर विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-यूनाइटेड के नेताओं के बीच तीखी बहस और नोक-झोंक हुई। सदन में भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा के हंगामे पर मार्शल्स उन्हें सदन से बाहर निकाला। वहीं, बिहार हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधा। नीतीश ने कहा कि यहां जानबूझ कर हिंसा कराई गई।

राम नवमी के दिन कई जिलों में हुई हिंसा
बिहार में राम नवमी के दिन कई जिलों में हिंसा हुई थी। इस हिंसा में सासाराम सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। इसके बाद से सासाराम से हिंदू परिवार लगातार पलायन कर रहे हैं, और आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहे हैं।

नीतीश बोले-साजिश के तहत कराई गई हिंसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जगह जहां जाना था वहां हंगामा करा दिया। हिंसा का सच सामने आएगा। ये बिहार को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा, राज्य में हर तरफ शांति है। हमारी नजर नालंदा और रोहतास दोनों जगहों पर है। यह प्रशासन की असफलता नहीं है बल्कि इसे साजिश के तहत कराया गया है। हिंसा ग्रस्त बिहार शरीफ में आज फिर से सद्भावना मार्च निकाली गई। इलाके में शांति बनाए रखने को लेकर नेता समेत कई समाजसेवी हुए शामिल। पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

कादिरगंज में बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहे लोग .

बिहार का सासाराम जिला दंगे की आग में झुलस रहा है। 4 दिनों से शहर के अलग-अलग हिस्सों में पत्थरबाजी और बमबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। बिहार की जनता ने अब अपनी ही सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि अगर बिहार में भी योगी मॉडल लागू कर दिया जाए तो शायद इस तरीके के दंगे ना हो। सबसे अधिक हिंसा प्रभावित इलाके कादिरगंज में टाइम्स नाउ नवभारत की टीम पहुंची। इस दौरान लोगों ने कहा कि अगर दंगाइयों को सबक सिखाना है तो यहां भी बुलडोजर चलना चाहिए। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जिस तरह दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई बिहार में भी होनी चाहिए। लोगों का ये भी आरोप था कि प्रशासन दंगा पीड़ितों के साथ भेदभाव की नीति अपना रहा है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

कोयला धंधेबाज की हत्या के बाद शव घर पहुंचा, परिवार ने किया सड़क जाम

धनबाद। धनसार थाना के समीप सोमवार की देर शाम कोयला धंधेबाज बुधन मंडल का शव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *