धनबाद। आयकर बार एसोसिएशन की 56वीं वार्षिक आमसभा होटल कोल कैपिटल, धनबाद में संपन्न हुई। इस आम बैठक में सत्र 2024 से 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का चयन चुनाव अधिकारी रविंद्र कुमार पटनिया एवं रामविलास गोयल के देखरेख में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ
जिसमें अध्यक्ष के लिए ललित कुमार झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष भारतेश सापडिया, सचिव मनीष कुमार पसारी, कोषाध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल, सहसचिव श्याम कुमार पसारी एवं श्री विकास गुप्ता का चयन हुआ।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य में मनोज कुमार अग्रवाल, अमित डालमिया, विवेक पसारी, नितिन हडोदिया, दीपक वर्मा, रोहित चौधरी, गोपाल शर्मा, कुंदन सिंह, सुमित सुल्तानिया, विवेक अग्रवाल एवं पंकज केजरीवाल भी मनोनीत किए गए।