Breaking News
Former Japanese prime minister Shinzo Abe lies on the ground after apparent shooting during an election campaign for the July 10, 2022 Upper House election, in Nara, western Japan July 8, 2022. in this photo taken by Kyodo. Mandatory credit Kyodo via REUTERS

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत, भाषण के बीच हमलावर ने मारी छाती पर गोली, भारत में एक दिन का राष्‍ट्रीय शोक

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गई है। जापान की नारा सिटी में वह भाषण दे रहे थे और इसी दौरान वह गोली लगने के कारण गिर गए थे। हालांकि बाद में इसकी पुष्टि हो गई कि उन्हें गोली मारी गई है। जापान के अधिकारियों ने शिंजो आबे के निधन की पुष्टि की है। गोली उनके सीने में मारी गई थी।

बता दें कि शिंजो आबे शुक्रवार को जापान के नारा सिटी में भाषण दे रहे थे। उसी दौरान उनपर एक हमलावर ने जानलेवा हमला कर दिया था। जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज का दावा है कि अधिकारियों ने शिंजो आबे की मौत की पुष्टि की है। वहीं, शिंजो आबे के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है और भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

हमले को लेकर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बीजिंग में एक दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले से चीन सदमे में है, चीन उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है और उम्मीद करता है कि वह खतरे से बाहर हो जाएंगे और वो जल्द ही ठीक हो।

इस हमले को लेकर जानकारी सामने आई है कि हमलावर रैली में पत्रकार बनकर आया था और मौका पाकर शिंजो आबे को गोली मार दी। वहीं डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। हमले के बाद जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने देश को संबोधित किया। इस दौरान वो भावुक भी दिखे।

उन्होंने एक बयान में हमले की निंदा करते हुए कहा, “यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम वो सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।”

बता दें कि यह घटना उस वक्त हुई जब वो जापान के नारा सिटी में भाषण दे रहे थे। 67 वर्षीय शिंजो आबे का हार्ट फेल हो गया है और उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। डाक्टरों को उनके बचने की उम्मीद काफी कम है। वहीं, गोली मारने के आरोप में 41 वर्षीय व्यक्ति तेत्सुया यामागामी को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *