मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी खाड़ी बंगाल की खाड़ी पर 6 मई से दबाव का क्षेत्र बन गया है। जिससे बंगाल के खाड़ी के ऊपर एक नया चक्रवाती तूफान ‘असानी’ धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। इस तूफान का असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों के अलावा बिहार और झारखंड में भी दिखाई देगा।
ओडिशा सरकार ने तूफान की स्थितियों से निपटने NDRF की 17, ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) 20 और फायर सर्विस की 175 टीमों को तैयार रहने को कहा है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 8 मई तक साइक्लोन बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा। इसके बाद इसकी रफ्तार 75 किमी प्रति घंटे हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक ये तूफान जल्द ही ओडिशा-पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के समुद्र तट से टकरा सकता है। इसके लिए ओडिशा के 18 जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जाहिर है कि असानी का प्रभाव बिहार-झारखंड पर भी पड़ेगा। 10 मई से बिहार में मौसम बदल जाएगा। इसके लिए मौसम विज्ञानी लगातार तूफान पर नजर बनाए हुए हैं