Breaking News

साली के यहां छठ में आये जीजा का शव नाले से बरामद, हत्या की आशंका

धनसार थाना क्षेत्र में पुराना स्टेशन रेलवे क्‍वार्टर के समीप नाले में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पाया गया। मृतक की पहचान पाथरडीह निवासी सुभाष चंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पाथरडीह में सुभाष चंद्र का परिवार रहता है। वह खुद दुर्गापुर में काम करते थे।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 45 वर्षीय सुभाष चंद्र चार दिन पहले अपने पूरे परिवार के साथ मनईटांड़ पुराना स्टेशन में अपने साली के यहां छठ पूजा मनाने के लिए आए हुए थे। सोमवार शाम चार बजे सुभाष चंद्र गायब हो गए थे। उनकी पत्नी ने खोजबीन के बाद आशंका जताई कि शायद वह अपने काम के लिए दुर्गापुर चले गए होंगे। शव मिलने के बाद मृतक की साली ने बताया कि उनके बहनोई सुभाष चंद्र के शरीर पर जख्म के गहरे निशान थे। कान से खून निकल रहा था।

स्‍वजनों का कहना है कि यहां उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है, लेकिन जिस स्थिति में शव पाया गया है, उससे लग रहा है कि उनकी हत्या की गई है। इस संबंध में धनसार थाना प्रभारी राजकपूर ने कहा कि शव की स्थिति देख लग रहा है कि युवक की हत्या की गई है। शव निकालते समय नाले में बहुत सारी कांच पड़ी हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद ही बहुत कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *