Breaking News

क्रिकेट, विज्ञापन और कारोबार के बाद अब फिल्म प्रड्यूस करेंगे महेंद्र सिंह धोनी

दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की पिच पर सफल होने के बाद फिल्मों की दुनिया में आगाज करने जा रहे हैं। ख़बरों के मुताबिक, एमएस धोनी बतौर प्रड्यूस अपना फ़िल्मी कैरियर शुरू कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत के बेहद करीबी माने संजय को नियुक्त किया है। इस फिल्म में लीड रोल के लिए साउथ की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक नयनतारा का चयन किया गया है।

IPL के बाद करेंगे अनाउंसमेंट: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म के लिए धोनी की टीम की ओर से सभी तैयारियों को कर लिया गया है। जैसी ही धोनी आईपीएल से फ्री होंगे ठीक उसके बाद फिल्म का ऑफिसियल अनाउंसमेंट कर दिया जाएगा। हालांकि अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि फिल्म का टाइटल और लीड एक्टर कौन होगा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट से इतना जरुर पता चला है कि फिल्म में नयनतारा एक प्रधान की भूमिका में होंगी।

साउथ में भी धोनी पॉपुलर: क्रिकेट भारत के घर- घर में देखा जाता है। वहीं, आईपीएल की बोली में चेन्नई सुपरकिंग के ओर खरीदे जाने के बाद धोनी को साउथ में अन्य क्रिकेटरों की अपेक्षा अधिक पॉपुलर बना दिया। साउथ विशेषकर तमिलनाडु में उन्हें उनके फैंस थाला यानी नेता कहकर संबोधित करते हैं। इसी का परिणाम था कि उनकी बायोपिक ‘एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ ने उत्तर से ज्यादा अच्छा कारोबार साउथ में किया था।

7 क्षेत्रों में फैला है कारोबार: क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद एमएस धोनी ने कारोबार की दिशा में बड़े कदम उठाएं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने फिलहाल फुटवियर ब्रांड से लेकर खेती तक कारोबार को फैला रखा है। हाल ही में वह मध्यप्रदेश के झाबुआ से कड़कनाथ मुर्गों को लेकर चर्चा में आए थे।

भारत के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर: एमएस धोनी को सचिन तेंदुलकर के बाद भारत का दूसरा सबसे अमीर क्रिकेटर माना जाता है। एमएस धोनी की संपत्ति करीब 111 मिलियन डॉलर (860 करोड़ रुपए) के करीब है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

कोयला चुनने के दौरान 50 वर्षीय महिला की हुई मौत

झरिया। घनुडीह ओपी अंतर्गत चीन कोठी निवासी दारा रजवार की 50 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *