भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। मुर्मू के नामांकन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के सभी बड़े नेता संसद भवन पहुंचे और इस खास अवसर का साक्षी बने।
मुर्मू के संसद पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। मुर्मू ने चार सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।
पहले सेट में पीएम मोदी और अमित शाह मुख्य प्रस्तावक जबकि राजनाथ सिंह अनुमोदक रहे। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे।