Breaking News

लिव-इन पार्टनर की चाकू से की हत्या, आरोपी ने श्रद्धा केस के बाद की थी प्लानिंग

दिल्ली के तिलक नगर (Tilak Nagar) इलाके में कल एक महिला की लाश घर में मिली थी। मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर इलाके का था। रेखा नाम की महिला के बारे में पता चला था कि उसके लिव-इन पार्टनर (Live-in relation) ने उसकी गला काट कर हत्या कर दी है। यही नहीं धारदार हथियार से महिला के जबड़े पर भी हमला किया गया था। पुलिस ने मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। यह गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने पंजाब से की है।

2015 में आया था रेखा के संपर्क में

आरोपी का नाम मनप्रीत है जो पहले भी अपहरण और हत्या के मामले में शामिल रहा है। इस मामले में भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी मनप्रीत के बारे में पुलिस ने बताया कि वह दिल्ली में सेकंड हैंड कारों की खरीद फरोख्त का काम करता है। उसके पिता यूएस में बसे हुए हैं। उसकी शादी 2006 में हुई थी। पत्नी से उसके दो बेटे हैं। लेकिन साल 2015 में रेखा नाम की महिला के संपर्क में आया और दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा।

बेटी को दी नींद की गोलियां

मनप्रीत ने इसके बाद गणेश नगर में एक मकान किराए पर ले लिया। जिसमें और रेखा के साथ लिव-इन में रहने लगा धीरे-धीरे उसे लगा कि वह अब इस रिश्ते में फंसा हुआ महसूस कर रहा है। इसलिए उसने रेखा को खत्म करने का प्लान बनाया। 1 दिसंबर की रात को उसने फ्लैट में पहुंचकर रेखा की 16 वर्षीय बेटी को को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर सुला दिया। इसके बाद उसने रेखा की उस चापड़ से हत्या कर दी जो उसने कुछ समय पहले इसीलिए खरीदा था।
पुलिस को शक है कि आरोपी ने श्रद्धा हत्याकांड देखने के बाद इस प्लान का ताना-बाना बुना था। इसीलिए उसने चापड़ खरीदा था। उसकी प्लानिंग कुछ वैसी ही थी मगर घर में मौजूद 16 वर्षीय लड़की की वजह से उसने वारदात अंजाम देकर फरार होना ही बेहतर समझा।

About Dainik Bharat Live

Check Also

कोयला चुनने के दौरान 50 वर्षीय महिला की हुई मौत

झरिया। घनुडीह ओपी अंतर्गत चीन कोठी निवासी दारा रजवार की 50 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *