धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र के दहुआटांड़ में शनिवार की देर रात गुप्त सूचना आधार पर पुलिस टीम ने एक आवास में के छापेमारी की। जहां सेक्स रैकेट में शामिल चार युवक और 2 महिला को हिरासत में लिया गया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि बरमसिया दहुआटांड़ के एक आवास में कुछ लोगों द्वारा सुनियोजित तरीके से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।जिसकी सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसी आलोक में पुलिस ने टीम गठित कर शनिवार की देर रात छापेमारी की।
जहां से चार पुरुष, 2 महिला और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई है।
घटना की पुष्टि डीएसपी 2 ने किया और बताया देर रात छापेमारी की गई। जहां से 2 महिला समेत चार पुरुष को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस धंधे से जुड़े लोगों को बेनकाब करेगी।