Breaking News

राहुल गांधी के साथ चल रही एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, उमड़ा जन सैलाब

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी शामिल हो गई, वे राहुल गांधी के साथ यात्रा में चल रही है, साथ में पूरा काफिला चल रहा है, जिस रास्ते से यात्रा निकल रही है, लोग अभिनेत्री और राहुल गांधी को देखने के लिए उमड़ रहे हैं, राहुल गांधी रास्ते में मिलने वाले बच्चे, बड़े, बुजुर्ग युवा सभी को साथ लेकर चल रहे हैं।

घोसला फाटा पर होगी नुक्कड़ सभा
राहुल गांधी की यात्रा गुरुवार सुबह करीब 6 बजे उज्जैन आरडी मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ हुई, अंधेरे में शुरू हुई यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती जा रही है, वैसे वैसे उजाला होता जा रहा है, ये यात्रा आज सुबह 10 बजे नजरपुर गांव में पहुंचकर लंच ब्रेक होगा, इसके बाद दोपहर 03.30 बजे घटिया बस स्टैंड से शुरू होगी, ये यात्रा शाम करीब 06.30 बजे घोसला फाटा पर पहुंचेगी, जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा, इसके बाद स्कायलार्क प्रोटीन फैक्ट्री परिसर आगर में नाइट स्टे होगा।

01 दिसंबर -उज्जैन
-सुबह 06.00 बजे आरडी मेडिकल कॉलेज से यात्रा प्रारंभ।
-सुबह 10.00 बजे नजरपुर गांव में ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे घटिया बस स्टैंड से शुरू।
-शाम 06.30 बजे घोसला फाटा पर ब्रेक।
-स्कायलार्क प्रोटीन फैक्ट्री परिसर आगर में रात्रि विश्राम।

02 दिसंबर-सुमराखेड़ी
-सुबह 06.00 बजे स्कायलार्क प्रोटीन फैक्ट्री से शुरू।
-सुबह 10.00 बजे सुमराखेड़ी में ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे सुमराखेड़ी जोड़ से यात्रा की शुरूआत।
-शाम 06.30 बजे आगर छावनी में ब्रेक।
-काशी बडिया आगर में रात्रि विश्राम।

03 दिसंबर-महुडिय़ा
-सुबह 06.00 बजे बस स्टॉप महुडिय़ा से यात्रा प्रारंभ।
-सुबह 10.30 बजे अमला शिवाय होटल के समीप ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे जैन मंदिर सुसनेर से शुरू।
-शाम 06.30 बजे मंगेशपुरा चौराहे पर ब्रेक।
-अन्नपूर्णा ढाबा लाला खेड़ी में रात्रि विश्राम।
4 दिसंबर-सोयतकलां
-सुबह 06.00 बजे अन्नपूर्णा ढाबा से यात्रा की शुरूआत।
-सुबह 10.00 बजे सोयतकलां में ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे गल्र्स हॉस्टल के पास से यात्रा शुरू।
-शाम 06.30 बजे पिपलेश्वर बालाजी मंदिर डोंगरगांव में ब्रेक।
इसके बाद यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी, यहां छांवली चौराहा राजस्थान में रात्रि विश्राम रहेगा।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *