Breaking News

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की हत्या, सासंद बेटे के की पिस्टल से चली गोली

लखनऊ के दुबग्गा में बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास के घर में दोस्त विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सिर में लगी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को मौके से विकास किशोर की पिस्टल बरामद की गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मामला शुक्रववार सुबह 4:15 बजे का है। पुलिस मुताबिक, विकास किशोर के घर रात में करीब छह लोग थे। खाना खाए। किस बात कर गोली चली है इसकी पड़ताल की जा रही है। अन्य पहलू पर भी पुलिस छानबीन कर रही है। फोरेंसिक टीम लगाई गई है।टीम जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही खुलासा हो जाएगा। वहीं वारदात के बाद इलाके सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है।

मां को देखने दिल्ली गया था सांसद का बेटा विकास
सांसद का बेटा विकास कल रात दिल्ली में भर्ती अपनी माँ विधायक जय देवी को देखने चला गया था। विनय सांसद के नये मकान में विकास के साथ ही रहता था। छह लोग कल रात रुके थे। इनके ख़िलाफ़ ही तहरीर दी गई है। तीन हिरासत में ले लिए गये है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

कोयला चुनने के दौरान 50 वर्षीय महिला की हुई मौत

झरिया। घनुडीह ओपी अंतर्गत चीन कोठी निवासी दारा रजवार की 50 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *