कुछ दिन पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को सिल्वर दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से नीरज चोपड़ा इंजरी की वजह से बाहर हो गए है। ये बहुत ही बुरी खबर भारतीय फैस के लिए है। नीरज चोपड़ा ने अपना नाम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से वापस ले लिया है।
नीरज चोपड़ा से इस बार सभी को पदक जीतने की उम्मीदें थी लेकिन अब ये टूट गई है। नीरज चोपड़ा ने खुद अपनी इंजरी का खुलासा किया है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर जीतने के बाद उनका एमआरआई स्कैन हुआ था। आपको बता दें उन्हें ग्रोइन इंजरी हुई है और इसे ठीक होने में काफी वक्त लगेगा। उन्हें इस समय आराम करने की सलाह दी गई है।
अब डीपी मनु और रोहित यादव से होंगी उम्मीदें
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होगा। नीरज चोपड़ा का मुकाबला 5 अगस्त को होना था लेकिन अब नहीं होगा। भारत की तरफ से जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा, डीपी मनु और रोहित यादव का चयन हुआ था। अब डीपी मनु और रोहित यादव से सभी को उम्मीदें होंगी। नीरज चोपड़ा कब वापसी करेंगे ये नहीं पता लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में उनका हिस्सा ना लेना पूरे भारत के लिए बुरी खबर है।
कुछ दिन पहले जीता था सिल्वर मेडल
हाल ही में नीरज चोपड़ा वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद दूसरे भारतीय एथलीट बने थे। 2003 में पेरिस में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लांग जंप में मेडल जीता था। नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजिन में पुरुष जेवलिन में सिल्वर मेडल जीता। नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स में सिल्वर मेडल जीता।