भूली। फिल्म अभिनेता एवं गायक किशोर कुमार की जयंती भूली बस्ती में उनके फैन संजय पंडित ने समारोहपूर्वक मनाया। देर रात तक उनके गाए गीतों पर शहरवासी झूमते रहे। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य आवास बोर्ड मेम्बर पवन महतो, विशिष्ट अतिथि निलुकान्त सिन्हा, सरजू सिंह, राजू प्रसाद हाड़ी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। संचालन मानस रंजन पाल ने किया। संजय पंडित 2021 से किशोर कुमार की संगीतमय जयंती मनाते आ रहे है।
गीतकारा गुंजा ने सत्यम शिवम सुंदरम गीत से संगीतमय समारोह की शुरुआत की। उसके बाद शुरू हुआ सिलसिला देर रात तक चला। इसके बाद दिशानी, नित्या, सूरज, बबलू, मनोहर , रवि मनोहर, उत्तम, बप्पी दा और संजय पंडितने किशोर कुमार के कई नगमें गाए। कार्यक्रम में रंजीत कुमार बिलु, अजय चौधरी उर्फ गुड्डू, अरुण मंडल, कन्हाई पंडित, प्रेम पंडित, भरत पंडित, दिलीप पंडित, पंकज सिंह, शिवपूजन गोप, जयंत सिंहआदि उपस्थित थे।