Breaking News

दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो फ्लाइट की इंजन में खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो फ्लाइट के इंजन में उस समय खराबी आ गयी जब वह रांची के लिए उड़ान ही भरी थी। पायलट को जब इस बात की जानकारी हुई तब फ्लाइट को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया है। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट में फ्लाइट को ग्रउंडेड कर दिया गया। दिल्ली से रांची के उड़ने वाली इस फ्लाइट का नंबर 6E 2172 है।

इस विमान में 180 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस फ्लाइट को ग्राउंडेड करने के बाद यात्रियों को लाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गयी। एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रियों को दूसरे विमान से 12.35 बजे रांची लाया गया। इंजन में आयी तकनीकी खराबी के बाद कुछ देर के लिए पैसेंजर में डर था। लेकिन पायलट की सूझबूझ और अनुभव की बदौलत विमान को सुरक्षित वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया गया। लैंडिंग के बाद स्थिति सामान्य हुई।

About Dainik Bharat Live

Check Also

भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर ने किया कम्बल वितरण

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। श्री श्री भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर द्वारा एकल विद्यालय के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *