Breaking News

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे

धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ शारदादेवी का 171वां जयंती धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सुबह से कामारपुकुर से आए हुए पुरोहित ने माँ शारदा देवी की विशेष पूजा अर्चना की।

इसके बाद हवन, चंडी पाठ, पुष्पांजलि इत्यादि संपन्न हुआ। एक संस्कृतिक कार्यक्रम समिति के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसका नेतृत्व डॉक्टर सुजाता चटर्जी ने की। कार्यक्रम के बाद प्रसाद भोग वितरण अतिथियों के बीच किया गया।

इस कार्यक्रम में शारदा संघ के सदस्यगण एवं विवेकानंद आश्रम के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर गोपाल चटर्जी, सचिव अधिवक्ता, सुजीत चंद्र मल्लिक ने संस्था के सभी सदस्य को कार्यक्रम सफल करने के लिए धन्यवाद दिया

 

About Dainik Bharat Live

Check Also

रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कल्पोतरू उत्सव 

रिपोर्ट- मिथिलेश राय धनबाद। साल के प्रथम दिन भगवान श्री श्री रामकृष्ण परमहंस देव जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *