गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव आदिवासी टोला में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। उम्र लगभग 50 वर्ष है। पुलिस की माने तो शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने लावारिश शव मिलने की जानकारी जिले के सभी थानों में भेज दी है। शव की पहचान नहीं हो सकी है.
बताया जा रहा है कि करीब 10 वर्ष पहले गांव में कुंए के निर्माण के लिए गड्ढ़ा कराया गया था। किसी कारण बस कुआं नहीं बन सका। वर्तमान समय में गड्ढ़े में पानी भरा हुआ था। गुरुवार को गांव के रहने वाले दिनेश टुडू की बेटी किसी काम से गड्ढ़े की तरफ गई।
इस दौरान उसने दुगंध महसूस की। उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। जब दिनेश टुडू ने आसपास खोजबीन की तो उसे गड्ढे में पानी के ऊपर एक शव तैरता हुआ दिखा। जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने गड्ढ़े के पास पहुंचकर शव को बाहर निकाला। आसपास के लोगों से पूछताछ की।