Breaking News

गिरिडीह पत्थर खदान में हादसा- एक की मौत, एक मजदूर घायल

गिरिडीह में पत्थर खदान में हादसा हुआ है। जिसमे एक मजदूर की मौत हो गयी है और एक मजदूर घायल हैं। घटना धनवार प्रखंड के अंतर्गत आने वाले पारोडीह में घटी है। बताया जाता है कि पत्थर का एक बड़ा हिस्सा टूट कर खदान में चल रहे पोकलेन और हाईवे पर गिर गया। पत्थर के नीचे पोकलेन ड्राइवर दब गया है और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी जबकि एक हाइवा का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान कोडरमा निवासी सिकंदर पंडित के रूप में की गई। इस खदान में पोकलेन ड्राइवर के रूप में वह काम कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही धनवार प्रखंड अंचलाधिकारी नरेश वर्मा और थाना प्रभारी पिकु प्रसाद दल बल के साथ पहुंचे। वहीं मृतक के परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल है। घटना सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। शव को 3 बजे अपराह्न को पोकलेन से निकला गया। शव का हाथ और पैर जल गया था ।

खनन पदाधिकारी सतीश नायक ने कहा है कि यह खनन वैध है लेकिन देखकर ऐसा लग रहा है कि सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाई गयी हैं। यहां खनन के लिए जिस तरह की नीति होनी चाहिए वो नहीं नजर आ रही है। इस पूरे मामले पर सख्त कार्रवाई होगी। खदान की गहराई 400 मीटर है। अब भी हाइवे में गिरे पत्थर को हटाया नहीं जा सका है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर ने किया कम्बल वितरण

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। श्री श्री भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर द्वारा एकल विद्यालय के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *