Breaking News

दिल्ली में एक और लड़की का मर्डर, खून से लथपथ मिली लाश, FSL और क्राइम टीम जांच में जुटी

दिल्ली में एक महिला की संदिग्ध मौत (Mysterious Death) का मामला सामने आया है। यह घटना दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मजनू के टीले के पास के अरूणा नगर (Aruna Nagar, Majnu ka Tila in Civil lines) की है। घटना में एक 22 वर्षीय युवती मनीषा छेत्री की बॉडी एक बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर मिली है। महिला खून से लथपथ थी। वहीं मृतक महिला के पास एक सपना नाम की महिला भी खड़ी थी और उसने पुलिस को बताया कि वह बिल्डिंग की छत पर थी।

सपना ने बताया कि वह बिल्डिंग का छत पर थी और बाद में उसे घटना की जानकारी मिली है। उसके बाद वहां पहुंची। वहीं दिल्ली पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और क्राइम टीम और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है।

इसके पहले सोमवार को दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके से एक हत्या की घटना सामने आई थी, जिसमें एक युवक ने अपनी कथित प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपी साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है और उसे 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। मृतक युवती का नाम साक्षी था।

बताया जाता है कि साहिल से साक्षी ने दोस्ती तोड़ दी थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। वहीं इस मुद्दे पर सियासी जंग भी तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी पर निशाना साधा और कानून व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। तो वहीं बीजेपी ने इसे लव जिहाद बताया है।

वहीं मृतक साक्षी की मां ने कहा कि उन्हें पुलिस ने इस घटना के बारे में सूचित किया और थाने ले कर गई। उसके बाद उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की हत्या हो गई है। उसके बाद उन्होंने साक्षी के पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सभी लोग थाने पहुंचे। वहीं साक्षी की दोस्त नीतू का भी बयान सामने आया है और उन्होंने कहा है कि साक्षी साहिल को तीन-चार सालों से जानती थी। घटना का संज्ञान दिल्ली महिला आयोग ने भी लिया है। वहीं सोशल मीडिया पर घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *