Breaking News

सीएम नीतीश को बड़ा झटका! उपेंद्र कुशवाहा आज करेंगे नई पार्टी की घोषणा

बिहार में आज कल राजनीतिक हलचल काफी तेज चल रही है। एक ओर जहां जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के बागी बयानों से महागठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में भी बड़ा घमासान मचा हुआ है। जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा की पटना सिन्हा लाइब्रेरी में बैठक चल रही है। रविवार को शुरू हुई इस मीटिंग का आज दूसरा दिन है। बैठक के पहले दिन कुशवाहा ने कार्यकताओं के संग मिलकर आगे की रणनीति पर चर्चा की। वहीं आज दूसरे दिन की बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान

63 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज दोपहर दो बजे पटना के मौर्या होटल में प्रेस और मीडिया के साथियों को संबोधित करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा का इरादा नई पार्टी बनाने का है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका देते हुए उपेंद्र कुशवाहा आज नई पार्टी को ऐलान करेंगे। इस बैठक को लेकर प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

हो सकता है ये नाम

JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सोमवार को पार्टी से अलग होने और अपना नया राजनीतिक संगठन बनाने की घोषणा करने के लिए तैयार हैं। कुशवाहा की पूर्ववर्ती राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, नए संगठन का नाम ‘जनता दल (जॉर्ज)’ या ‘जनता दल (शरद)’ हो सकता है।

कुशवाहा के फैसले पर टिकी सबकी निगाहें

जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा 19-20 फरवरी के दौरान पटना में अपने समर्थकों का एक सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। इसमें वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पटना, नालंदा और भोजपुर जैसे जिलों सहित बिहार के विभिन्न हिस्सों से उनके गुट के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। आज इसका आखिरी दिन है। माना जा रहा है कि कुशवाहा के बड़े राजनीतिक फैसला लेने जा रहे है। ऐसे में सभी की निगाहें उनपर टिकी हुई है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *