Breaking News

भूली ई ब्लॉक में चाँद पर दिखेगा चंद्रयान 3, इसरो के वैज्ञानिक का दिखेगा कंट्रोल रूम 

भूली : भूली ई ब्लॉक सेक्टर पांच (झारखंड मोड़) मे इस वर्ष चंद्रयान-3 का पूरा सेटअप दिखेगा। चंद्रयान-3 की आकृति के बने भव्य पंडाल मे मां दुर्गा विराजमान होगी।

चंद्रयान-3 के इस सेटअप में प्रपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर के अलावे 60 फिट का चांद और इसरो का कंट्रोल रूम भी दिखेगा जिसमें दर्जन भर वैज्ञानिक बैठे होंगे। वहीं चांद पर लहराता भारत का तिरंगा श्रद्धालुओं में देशभक्ति के जज्बे को मजबूती प्रदान करेगा। यहां पूजा की शुरुआत वर्ष 1990 मे हुई। वैद्यनाथ साव, लखन निषाद, नापित दा, उपेंद्र सिंह, अशोक सिंह आदि के द्वारा यहां पूजा की शुरुआत की गई। चंद्रयान-3 का पूरा सेटअप धनबाद पब्लिक स्कूल के शिक्षक अर्जुन रामपाल तैयार कर रहे हैं वहीं रंगीला डेकोरेटर के कारीगरों की टीम चांद का भब्य स्वरूप देने में जोर-जोर से जुटी हुई है। मां की प्रतिमा का निर्माण तेलो बस्ती के सूरज पंडित के द्वारा किया जा रहा वहीं विद्युत सज्जा  का काम कतरास के विक्की लाइट एंड साउंड कर रहे है।

इस वर्ष यहां बनने वाले पंडाल की चौड़ाई 60 फीट और उंचाई भी 60 फीट है। पूजा कमेटी के अध्यक्ष राजू प्रसाद हांडी ने बताया कि चंद्रयान-3 के अलावे इसरो का कंट्रोल रूम मैं बैठे वैज्ञानिकों की टीम  श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगी। वहीं श्रद्धालुओं के लिए पूजा मैदान में भव्य मेला लगाया जाएगा। पूजा पंडाल एवं मेला परिसर में डस्टबिन के अलावा श्रद्धालुओं के लिए शौचालय एवं सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

महिला वॉलिंटियर्स की होगी खास व्यवस्था

कमेटी के सचिव प्रमोद पासवान ने बताया कि पिछले वर्ष हुए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस वर्ष महिला वॉलिंटियर्स की खास व्यवस्था होगी। जो पंडाल एवं उसके आसपास महिला श्रद्धालुओं की सेवा में मुस्तैद रहेंगी। उन्होंने बताया की दशमी के दिन मां दुर्गा को पारंपरिक तरीके से विदाई दी जाती है। काफी संख्या में सुहागिनें मां दुर्गा विदा करने पहुंचती है तथा खोइछा भरकर तथा मां के चरणों में सिंदूर लगाकर सदा सुहागिन रहने की आशीर्वाद मांगती है। इस दौरान सुहागिनें एक दूसरे को सिंदूर लगाती है।

आयोजन एक नजर में

स्थापनाः वर्ष 1990
आयोजकः श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा ईब्लॉक सेक्टर पांच (झारखंड मोड़)
पंडाल की लागत: 4.25 लाख
मूर्ति की लागतः 35 हजार
विद्युत सज्जा व ध्वनिः 60 हजार
कुल बजट: 6 लाख

ये हैं पूजा कमिटी के सक्रिय सदस्य

अध्यक्ष राजू प्रसाद हांडी, सचिव प्रमोद पासवान, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, उपाध्यक्ष राजदेव राम, सुनील पासवान, मनोज सिंह, दीनानाथ पासवान, जुगन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सीता राणा, मीडिया प्रभारी दिपक निषाद, सह मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ राज भारती, सह-सचिव मुन्ना बैठा, लक्ष्मण खटीक, राजू गुप्ता, फेकू कुमार, मन्नू प्रसाद हांडी, प्रमोद सिंह, मो इरफान अंसारी, नंदलाल चौहान, आनंद निषाद, रंजन सिंह, लाल बाबू पांडे आदि है।

राजू प्रसाद हांडी (अध्यक्ष, पूजा कमेटी) – देश के वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाने तथा देश की इस उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस बार चंद्रयान-3 का पूरा सेटअप तैयार किया जा रहा है। जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर काफी आकर्षित करेगी।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *