Breaking News

उत्तराखंड में भूस्खलन, बद्रीनाथ राजमार्ग हुआ बंद, भारी बारिश से हालात बिगड़े

देश के अधिकांश हिस्सों में बीते कुछ दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में भारी बारिश जानलेवा साबित हो रही है। गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत कई जगहों पर भारी बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड का बहुत बुरा हाल है। आसमानी आफत में अब तक सैकड़ों लोगों जान गंवा चुके है। भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में जल कर्फ्यू जैसा हाल है। ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तराखंड के चमोली में भूस्खलन की घटना सामने आई है। वहीं, बद्रीनाथ राजमार्ग बंद हो गया है। वहीं दूसरी ओर कर्नाटक और असम में हजारों लोग बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में हैं

उत्तराखंड के चमोली में भूस्खलन
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जनजीवन थम सा गया है। उत्तराखंड के चमोली के कर्णप्रयाग के पास भूस्खलन की घटना सामने आई है। भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राजमार्ग बंद हुआ। घरों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। प्रशासन बचाव और राहत कार्य में जुटा हुआ है।

मुंबई में सड़कें जलमग्न, मेट्रो सेवा बाधित
मुंबई में तेज बारिश के कारण निचले इलाके जलमग्न हो गए। जलभराव के कारण यातायात काफी प्रभावित हुआ है। कई मार्ग परिवर्तित किए गए, जगह-जगह जाम रहा। अंधेरी में मेट्रो सेवा भी रोकनी पड़ी। इसके अलावा मुंबई लोकल पर भी असर पड़ा। मौसम विभाग के आने वाले दो दिनों तक कोई राहत की उम्मीद नहीं है।

भारी बारिश ने गुजरात में मचाई तबाही
गुजरात में भी भारी बारिश ने गुजरात में भी तबाही मचा रखी है। बारिश और बाढ़ की वजह से जून महीने से लेकर अब तक गुजरात में 70 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं प्रभावित 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से हाई अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात में दो दिन में ही 38 फीसदी बारिश हुई है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *