Breaking News

पटना में निगम पार्षद के पति को दिनदहाड़े मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने 5 राउंड की फायरिंग

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पटना के दीघा थाना क्षेत्र में निगम पार्षद के पति नीलेश मुखिया को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। घटना के वक्त मुखिया कुर्जी मोड़ स्थित अपने कार्यालय में थे। रिपोर्ट के अनुसार, बदमाशों ने मुखिया पर करीब 5 राउंड फायरिंग की। फायरिंग में उन्हों दो गोली लगी। जानकारी के अनुसार, निगम पार्षद के पति पूर्व में मुखिया रह चुके हैं।

इस घटना से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार में बदमाशों के हौसले कितने बुंलद है। ऐसा लग रहा है कि प्रशासन अपराधियों पर कोई लगाम नहीं लगा पा रही है। अपराधियों ने सोमवार सुबह पार्षद के पति को गोली मारी। उस वक्त वे अपने कार्यालय पर थे। रिपोर्ट के अनुसार, अपराधियों ने नीलेश मुखिया पर ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग की। जिसमें से दो गोली मुखिया को लगी। गोली लगने से वे घायल हो गए।

गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने किया रेफर

घटना से इलाके में दहशत फैल गई। आस-पास के लोग घबरा गए। वहीं गोली लगने के बाद नीलेश को घायल अवस्था में कुर्जी अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में गोलीबारी

महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर मुंबई पैसेंजर ट्रेन में गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस घटना में में चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन मुंबई की ओर जा रही थी। गुजरात से मुंबई के रास्ते वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच यह घटना हुई है।

जानकारी के मुताबिक आरपीएफ के ही एक कांस्टेबल चेतन ने फायरिंग की है। इस घटना में तीन यात्रियों समेत आरपीएफ के एक एएसआई टीकाराम की मौत हो गई। जीआरपी ने आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *