Breaking News

प्रेम प्रकाश के घर ईडी की रेड जारी, 2 एके-47 के बाद 60 कारतूस भी बरामद

CM हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर छापा में घर तिजोरी से 2 एके-47 राइफल बरामद की गई हैं। वंही 60 कारतूस भी मिली हैं। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। प्रेम प्रकाश के पुराने दफ्तर पर भी छानबीन जारी है।

इस कार्रवाई के बारे में स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी गई है। ED रांची में CA एमके झा, यस एंड कंपनी की चार्टर्ड अकाउंटेंट अनीता कुमारी के घर भी कागज खंगाल रही है। एक टीम ने प्रेम प्रकाश के सासाराम स्थित घर पर भी तलाशी ली है।

अंडा सप्लाई करने वाले से बना सत्ता का पावर ब्रोकर

कभी मिड डे मील में अंडा सप्लाई का काम करने वाला प्रेम प्रकाश आज सत्ता का पावर ब्रोकर माना जाता है. इस ऊंचाई को उसने 8 साल में पाया।  IAS-IPS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर कई ठेकों को मैनेज करने में प्रेम प्रकाश का बड़ा रोल रहा है। बरियातू थाने के पीछे एक अपार्टमेंट के पेंट हाउस में आयोजित उनकी पार्टी में सत्ता के तमाम नेता अधिकारी शामिल होते थे।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *