Breaking News

सरस्वती विद्या मंदिर भूली में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

सरस्वती विद्या मंदिर भूली में महर्षि वेद व्यास जयंती के अवसर गुरु पूर्णिमा उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेद व्यास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवम पुष्पार्चन कर माँं सरस्वती की वंदना से हुआ। इस अवसर पर आचार्य सम्मान का कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य अतिथि परियोजना पदाधिकारी संजय सिंह एवम विद्यालय के सचिव डॉ एस.के.एल दास ने विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सभी आचार्य-आचार्या एवम कर्मचारियों को वस्त्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों को भी अंगवस्त्र देकर आचार्यों द्वारा सम्मानित किया गया।

भैया बहनों के बीच कार्यक्रम में प्राचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह ने कहा कि गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है। हमारे जीवन में गुरु का महत्वपूर्ण योगदान होता है। हमे सदा अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। बहन मनीषा, निधि, तान्या, आराध्या, पीहू, प्राची, सृष्टि ने वेद व्यास जी के जीवन एवम गुरु के महत्व पर भाषण प्रस्तुत किया। त्रिषा ने अपने गीत एवम समीरा, स्वाति, स्नेहा ने भारतीय नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आचार्य उमेश कुमार सिंह ने भी छात्रों को संबोधित किया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर भी विद्यालय में गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम हुआ। जिसमें  महानगर संघचालक नित्यानंद पांडेय ने आचार्यों को संबोधित किया। मुख्य शिक्षक विद्युत दत्त थे।
समिति सदस्य अमित कुमार सिन्हा एवम पार्वती देवी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की कन्या भारती द्वारा किया गया। कन्या भारती प्रमुख अनुराधा कुमारी ने कार्यक्रम का संयोजन किया एवम सभी को धन्यवाद दिया। मंच संचालन राखी मुखर्जी एवम राजश्री वर्मा ने किया।

About Dainik Bharat Live

Check Also

भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर ने किया कम्बल वितरण

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। श्री श्री भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर द्वारा एकल विद्यालय के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *