Breaking News

धनबाद में मनी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, डीसी, एसएसपी और अधिकारियों ने किया नमन

धनबाद : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड के 22 वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को बैंक मोड़ स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार ग्रामीण एसपी रेशमा रमेशन, एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी, डीडीसी शशि प्रकाश सिंह साहित अन्य अधिकारियों ने  माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

उपायुक्त ने कहा कि आज वह दिन है, जब हम भगवान बिरसा मुंडा को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करते हैं. भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव थे। उन्होंने अपने धर्म, संस्कृति, जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लिया और कम आयु में ही देश के लिए अपना प्राण न्योछावर कर दिया।

एसएसपी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि आज झारखंड के 22 वें स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनको याद किया गया. हमें उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *