Breaking News

इनकम टैक्स की टीम नई दिल्ली और मुंबई के दफ्तर में मौजूद, स्थिति जल्द सुलझने की उम्मीद- BBC

भारत में मौजूद बीबीसी के दफ्तरों में इनकम टैक्स का सर्वे जारी है। इनकम टैक्स की टीम के बीबीसी दफ्तरों के पहुंचने के बाद से लगातार सियासी दलों की तरफ से बयानबाजी जारी है। अब इस मसले पर बीबीसी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

बीबीसी ने ट्वीट कर कहा कि इनकम टैक्स अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में मौजूद हैं। हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह स्थिति जल्द से जल्द सुलझ जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीबीसी दफ्तर में इनकम टैक्स के अधिकारी फाइनेंस डिपार्टमेंट में कुछ डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई कर रहे हैं।

कहां-कहां पहुंचे इनकम टैक्स की टीम?

मंगलवार सुबह इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम राजधानी नई दिल्ली में केजी मार्ग स्थित उनके कार्यालय में सर्वे के लिए पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई में भी इनकम टैक्स की टीम ने सर्वे किया। यहां उनका सर्वे संस्थान के व्यावसायिक परिसर तक सीमित था

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इनकम टैक्स की टीम मुंबई में कलिना सांताक्रूज़ स्थित बीबीसी दफ्तर में सुबह करीब 11.30 बजे पहुंची। तब से अभी तक यहां सर्वे चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि लिंकिंग रोड बांद्रा पश्चिम स्थित बीबीसी न्यूज ऑफिस में कोई इनकम टैक्स गतिविधि नहीं है।

ले लिए कर्मचारियों के फोन

बीबीसी कार्यालय में जांच के दौरान इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा वहां मौजूद कर्मचारियों के फोन ले लिए गए हैं। संस्थान के अकाउंट्स और फाइनेंस डिपार्टमेंट में कंप्यूटर डेटा को भी चेक किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इनकम टैक्स टीम ने कहा है कि वो बैकअप लेने के बाद डिवाइस वापस कर देंगे

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने के बाद इनकम टैक्स का सर्वे

बीबीसी की दफ्तरों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का यह सर्वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके द्वारा विवादित डॉक्यूमेंट्री रिलीज के बाद किया गया है। कुछ ही हफ्तों पर बीबीसी ने ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ नाम की डॉक्यूमेंट्री रिलीज की है। केंद्र सराकर ने इस डॉक्यूमेंट्री को भारत में बैन कर दिया है। अब डॉक्यूमेंट्री बैन को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *