Breaking News

होली से पहले महंगाई का झटका, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी

होली से पहले राजधानी दिल्ली के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। बुधवार (1 मार्च 2023) को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर अब 1,103 रुपए हो गई है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपए हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो जाएगी। नई दरें आज से प्रभावी होंगी।

LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी पर विरोध प्रदर्शन

वहीं, घरेलू और वाणिज्यिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर महा विकास अघाड़ी (MVA) ने विरोध प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश विधानसभा के बाहर घरेलू और वाणिज्यिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

जुलाई 2022 में बढ़ाई गयी थीं कीमतें

इससे पहले तेल कंपन‍ियों की तरफ से 6 जुलाई, 2022 को कीमत में इजाफा क‍िया गया था। उस समय भी कंपन‍ियों ने स‍िलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी और यह बढ़कर 1053 रुपए का हो गया था। इससे पहले साल 2022 में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपए महंगा हुआ था। वहीं, ठीक इसके विपरीत 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 357 रुपए सस्ता हुआ था। इस दौरान 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 18 बार बदलाव हुए। इसमें 12 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और 6 बार महंगा हुआ।

दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर 1769 रुपए की जगह अब 2119.5 रुपए में उपभोक्ताओं को मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 1870 रुपए थी, जो अब 2221. 5 रुपए हो गयी है। मुंबई में इसकी कीमत 1721 से बढ़कर अब 2071.50 रुपए हो गयी है। चेन्नई में 1917 रुपए का मिलने वाला सिलेंडर अब 2268 रुपए में मिलेगा।

14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1053 की जगह अब 1103 रुपए में मिलेगा। मुंबई में यह सिलेंडर 1052. 50 की जगह 1102.5 रुपए में जबकि कोलकाता में 1079 की जगह अब 1129 रुपये में उपभोक्ताओं को मिलेगा। चेन्नई में 1068.50 रुपए की जगह आज से 1118. 5 रुपए में घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलेगा।

About Dainik Bharat Live

Check Also

भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर ने किया कम्बल वितरण

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। श्री श्री भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर द्वारा एकल विद्यालय के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *