Breaking News

झारखंड: एकतरफा प्यार में शाहरुख ने 12वीं की छात्रा को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, लड़की ने पांच दिन बाद दम तोड़ा, उग्र हुए हिन्दू संगठन

झारखंड के दुमका क्षेत्र में पांच दिन तक जिंदगी की जंग लड़ रही अंकिता की सोमवार (29 अगस्त, 2022) आखिरकार मौत हो गई। रांची के रिम्स में आज सुबह उसने अंतिम सांस ली। उसकी मौत की खबर दुमका पहुंचते ही आक्रोशित लोग सड़क पर निकल आये और दुमका टॉवर चौक जाम कर अंकिता को न्याय दिलाने की मांग करने लगे। घटना के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन होने लगे। लोग दुकान बंद कराने लगे। इससे इलाके में तनाव है। एहतियातन पूरे शहर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। शहर में निषेधाज्ञा लागू है।

दरअसल, दुमका के नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह मोहल्ले के रहने वाले शाहरुख ने अंकिता पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था, क्योंकि उसने फ़ोन पर उससे बात करने से इनकार कर दिया था। बुरी तरह से जली अंकिता को दुमका मेडिकल कॉलेज के बाद रांची रिम्स रेफर किया गया था।

वहीं भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंकिता की अर्थी को निकाला गया। बेतिया घाट पर अंकिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। काफी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग उसकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए हैं। किसी तरह की कोई कानून-व्यवस्था ने बिगड़े इसको लेकर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

23 अगस्त, सुबह चार बजे की घटना

अंकिता को जलाने की घटना 23 अगस्त की सुबह चार बजे घटी थी। जिस वक्त आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त घर में अंकिता के पिता उसका छोटा भाई और दादी-दादी मौजूद थे। जब तक अंकिता नींद से जागती, तब तक वो आग की लपटों से घिर चुकी थी। आग को बुझाने के लिए उसने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला और पानी से भरी बाल्टी को अपने ऊपर डाल लिया।

अंकिता की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन जागे और कंबल से लपेटकर आग को बुझाया और तत्काल ही अंकिता को दुमका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़िता का बयान दर्ज किया।

हत्यारे को तत्काल फांसी दी जाए: अंकिता की दादी

वहीं अंकिता की दादी ने तत्काल आरोपी को फांसी देने की मांग की है। अंकिता की दादी का कहना है कि मैं बूढ़ी हो गई हूं। मेरी जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, इसलिए हत्यारे को तत्काल फांसी दी जाए। जिससे मेरी आत्मा को शांति मिल सके। अंकिता के दादा ने बताया कि घर की माली हालत ठीक नहीं है। इसलिए वो नौकरी की तलाश कर रही थी। जिससे घर की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके। उसका टीचर बनने का सपना था, लेकिन उसके सभी सपनों को हत्यारे ने आग लगा दी।

अंकिता की मौत के बाद अधिकारियों ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक बताया कि इस संबंध में जो भी साक्ष्य हैं, जो पीड़िता ने बयान दिया है। उसके आधार पर आरोपी को फांसी दिलाने की हमारी कोशिश रहेगी।

अंकिता की मौत के बाद सरकार पर हमलावर हुई बीजेपी

अंकिता की मौत के बाद भाजपा सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई है। भाजपा का आरोप है कि जिस दिन हेमंत सोरेन पिकनिक मना रहे थे। उसी रात अंकिता की मौत हो गई।

झारखंड में तालिबान सरकार: रघुवर दास

झारखंड के पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और रघुवर दास ने भी टवीट कर लिखा है, ‘झारखंड शर्मिंदा है बेटी अंकिता। वोट बैंक और तुष्टीकरण का नतीजा है झारखंड की बेटी अंकिता की नृशंस हत्या। शाहरुख नाम के अपराधी ने अंकिता पर पेट्रोल डाल कर जला डाला, लेकिन मुख्यमंत्री के मुंह आज तक एक आह तक नहीं निकली। झारखंड की जनता इस तालिबान समर्थक सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अंकिता की मौत पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अंकिता की मौत बहुत दुःखद है। आखिरकार, दुमका की बेटी अंकिता रांची के रिम्स में जिंदगी की जंग हार गई! शाहरुख नामक वहशी युवक ने उसे पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया था। राज्य सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर हत्यारे को फांसी की सजा दिलाए।

भाजपा सांसद डा. निशिकांत दुबे ने टवीट किया है कि काश दुमका की बेटी अंकिता को हम लोग शाहरुख जैसे दरिंदे से बचा पाते।पुलिस प्रशासन की भूमिका समाज के लिए खतरनाक है।

झारखंड जल रहा है, राजा सीटी बजाए: बाबूलाल मरांडी

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड जल रहा है और राजा सीटी बजाये, ये तो हम संताल-आदिवासियों के डीएनए का पार्ट कहीं से भी नहीं है। सच कहा गया है कि पूत के पांव पालने में ही पहचाने जाते हैं। धन्य है हमर सोना झारखंड।..

About Dainik Bharat Live

Check Also

भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर ने किया कम्बल वितरण

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। श्री श्री भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर द्वारा एकल विद्यालय के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *