Breaking News

सचिवालय घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई भाजपा सांसद, विधायक हिरासत में

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मंगलवार को सचिवालय का घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की बेरीकैडिंग तोड़कर सचिवालय परिसर में घुस गए। पुलिस ने भाजपा सांसदों व विधायकों सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया है।

सुबह से ही राज्यभर के भाजपा कार्यकर्ता प्रभात तारा मैदान पर एकत्र होने लगे थे। इसमें हिस्सा लेने के लिए राज्यभर से हजारों कार्यकर्ता राजधानी रांची पहुंचे हैं। हल्ला बोल में हिस्सा लेने के लिए संताल परगना से सांसद निशिकांत दुबे भी हजारों समर्थकों के साथ विशेष ट्रेन से यहां पहुंचे। सचिवालय घेरो कूच से पहले प्रभात तारा मैदान पर भाजपाने एक जनसभा भी की। सभा के मंच पर भाजपा प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद और विधायक प्रमुख रूप से मौजूद थे। सभा के बाद एक जुलूस के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सचिवालय की ओर आगे बढ़े।

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। भाजपा सासंद संजय सेठ बैरिकेडिंग तोड़कर सचिवालय परिसर में पहुंच गये, बाद में उन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसु गौर के गोले छोड़े व पानी का बौछार छोड़ने के बाद लाठी चार्ज करना पड़ा। इससे पूरा धुर्वा इलाका रणक्षेत्र बन गया। खबर लिखे जाने तक मौके पर तनाव बना हुआ है और भाजपा कार्यकर्ता हंगामा व नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर रहे है। पुलिस ने सांसद सेठ के अलावा सासंद समीर उरांब, सुनील सिंह, विधायक बिरंची नारायण के अलावा अन्य नेताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर को भी हिरासत में लिया है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर ने किया कम्बल वितरण

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। श्री श्री भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर द्वारा एकल विद्यालय के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *