Breaking News

देव दीपावली पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण, जानिए 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

वैदिक ज्योतिष के अनुसार समय- समय पर सूर्य और चंद्र ग्रहण लगते रहते हैं। ग्रहण का प्रभाव देश- दुनिया सहित सभी राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें कि 08 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को लगेगा। साथ ही इस दिन देव दीपावली का संयोग भी है। साथ ही यह खग्रास चन्द्रग्रहण सम्पूर्ण भारत में ग्रस्तोदय (अर्थात् ग्रहण लगा हुआ चन्द्रमा उदय होगा) के रूप में दिखाई देगा।

यह चंद्रग्रहण भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अधिकांश दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी-पूर्वी यूरोप, प्रशांत महासागर व एशिया स्थित सभी देश तथा रूस, चीन, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, कजाकिस्तान, मंगोलिया, कोरिया, जापान आदि में दिखाई देगा। इस ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए एस्ट्रोलॉजर रवि शर्मा से जानते हैं सभी राशियों पर इसका प्रभाव और ग्रहण का समय…

जानिए चंद्र ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण प्रारंभ : 2 बजकर 39 मिनट पर
चंद्र ग्रहण समाप्त: 6 बजकर 19 मिनट पर

आपको बता दें कि सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है। साथ ही चंद्र ग्रहण के सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाते हैं। इसलिए धार्मिक जनों को सूतक प्रारम्भ हो जाने के बाद (बालक-वृद्ध-रोगी को छोड़कर) भोजन नहीं करना चाहिए।

ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव :- यह ग्रहण भरणी नक्षत्र और मेषराशि में घटित हो रहा है। इसलिए इस नक्षत्र व राशि में जन्में व्यक्तियों के लिए विशेष कष्टप्रद साबित हो सकता है। साथ ही जिन राशियों पर ग्रहण का अशुभ फल लिखा है, उन्हें यथाशक्ति दान, जप, पाठ करना चाहिए।

ग्रहण का फल विभिन्न राशियों पर प्रभाव…

1. मेष :- दुर्घटना का भय

2. वृष :- धनहानि

3. मिथुन :- उन्नति व लाभ

4. कर्क :- सुख-वैभव

5. सिंह :- मानहानि, भय

6. कन्या :- शरीका का कष्ट

7. तुला :- दाम्पत्य कष्ट

8. वृश्चिक :- कार्य में सिद्धि

9. धनु :- चिन्ता व पीड़ा

10. मकर :- रोगभय

11. कुम्भ :- धनलाभ

12. मीन :- व्यय में वृद्धि

ग्रहण का अन्य फल :- कार्तिक मास में मंगलवार को ग्रस्तोदय चन्द्रग्रहण होने से लूटपाट, चोरी व अग्निकाण्ड की घटनाएं बढ़ सकती हैं। साथ ही शीतकालीन फसलों में रोग प्रकोप होगा। राजनोताओं में भी खींचतान बढ़ सकती हैं। ग्रहण के समय चन्द्र-राहु का सूर्य-बुध-शुक्र-केतु से सम-सप्तक योग बनने से प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की हानि तथा धातु व रस पदार्थों में तेजी हो सकती है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *