Breaking News

अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत- 40 के पार पहुंचेगा पारा, कई जिलों में टूटेगा रिकॉर्ड

धनबाद : अभी गर्मी और बढ़ेगी, पारा और चढ़ेगा। कई जिलों में तापमान अभी और बढ़ने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में लू और गर्म हवाएं तेज होने लगी है। अब लोगों के लिए दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है।  मौसम विभाग ने बताया है कि अगले पांच दिनों में राज्य का तापमान 42.0 के पार जा सकता है। इसी तापमान में बढ़त होगी लेकिन दस दिनों तक तापमान नीचे आने की संभावना जाहिर नहीं की गयी है।

जाहिर है आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी अभी राहत नहीं मिलेगी हालांकि बीच में बादल घिर आने की आशंका है लेकिन बारिश की संभावना जाहिर नहीं की गयी है। मौसम विभाग की मानें तो अभी किसी भी तरह की राहत की संभावना नहीं है। धनबाद, जामताड़ा, पाकुड़ और गोड्डा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।

वंही रांची का तापमान अभी 36.2 डिग्री पर है जिसमें भी बढ़त होने की संभावना जाहिर की गयी है। बुधवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान चाईबासा में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि अप्रैल महीने में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। अगले पांच दिनों के दौरान राज्य का तापमान 42.0 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। राज्य में बढ़ते तापमान का असर दिखने लगा है दोपहर होते ही गर्म हवाएं तेज होने लगती है।

 

 

About Dainik Bharat Live

Check Also

भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर ने किया कम्बल वितरण

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। श्री श्री भगवती जागरण कमिटी शक्ति मन्दिर द्वारा एकल विद्यालय के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *