Breaking News

रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में नामजद पिंटू सिंह ने किया सरेंडर

धनबाद : रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में पिंटू सिंह नामक नामजद आरोपी ने धनबाद न्यायालय में सोमवार को सरेंडर कर दिया। जिसके बाद उसे धनबाद जेल भेज दिया गया है। 1 फरवरी की सुबह को रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह को धनबाद पीके राय कॉलेज प्रांगण में गोली मारकर ह्त्या कर दी गयी थी।  वह अपने पुत्र को छोड़ने कॉलेज आये थे। गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई थी। उपेंद्र सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार सिंटू सिंह के निशानदेही पर सरायढेला थाना की पुलिस उसके भाई पिंटू सिंह को ढूंढ़ रही थी

घटना के दिन ही पिंटू सिंह जमशेदपुर फरार हो गया था। पुलिस की एक टीम उसे ढूंढ़ने जमशेदपुर गई थी। लेकिन वह वहां नहीं मिला। पिंटू सिंह का लोकेशन हर बार बदल रहा था। एक बार तो पिंटू सिंह का लोकेशन पश्चिम बंगाल का पुरुलिया भी था। पुलिस उसे ढूंढ़ने बंगाल भी गई थी । इधर राजेश चौहान को भी पुलिस ढूंढ़ रही है। घटना के दिन से ही वह भी फरार है। घटना के दूसरे दिन उसका लोकेशन बोकारो मिला था पर उसके बाद से उसका पता नहीं चल पाया है।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *