Breaking News

दिल्ली के पांडव नगर इलाके में मानव अंग के मिलने का सिलसिला जारी, पुलिस को मिला CCTV फुटेज

दिल्ली के पांडव नगर इलाके के रामलीला ग्राउंड में मानव अंग के मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां पिछले तीन से मानव अंग मिल रहे हैं। इलाके में मानव अंग के मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। यहां के लोग घटना से काफी डरे हुए हैं। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा कि ये मानव अंग किसके हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच भी शुरू कर दी है। इसी महीने की 5 जून को पांडव नगर इलाके में दो बैग में पहली लाश मिली थी।

पुलिस को मिला सीसीटीवी फुटेज

इसके दो दिन बाद से मानव अंग का मिलना शुरू हो गया था। पहले 7 जून को इंसान का कटा सिर मिला। फिर 8 जून को कटे हाथ के हिस्से मिले। इस बीच इस मामले में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। इस सीसीटीवी फुटेज में दो जून की रात को एक महिला अपने हाथ में बैग लाती साफ नजर आ रही है। महिला यहां आधी रात के समय यहां पहुंची थी। फिलहाल महिला पुलिस के पकड़ से बाहर है। हालांकि पुलिस उस महिला तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी छानबीन कर रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसके अलावा पुलिस आसपास के थानों और जिलों में गायब लोगों के बारे में भी जानकारी ले रही है। फिलहाल आज कोई मानव अंग नहीं मिला है। वहीं अब बड़ा सवाल ये है कि यहां मिल रहे मानव अंग किसके हैं। पुलिस के लिए एक चुनौती ये भी है कि ये मानव अंग एक ही शव के हैं, या फिर अलग-अलग शव के।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *