Breaking News

राहुल गांधी ने भाजपा से फिर मांगा जवाब- अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ किसके हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी मामले को लेकर भाजपा को निशान पर लिया है। मंगलवार (4 अप्रैल, 2023) को एआईसीसी कार्यालय जाते समय उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के आरोपों का जवाब दिया। पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस न्यायपालिका पर दबाव बना रही है। इस पर राहुल गांधी ने सवाल किया कि अडानी की कंपनी में लगे 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं। उनको इसका जवाब देना चाहिए कि ये पैसे किसके हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा क्या कहती है आप वही क्यों पूछते हैं? ये जो 20 हजार करोड़ रुपये अडानी की शेल कंपनी में हैं, ये किसके हैं। ये बेनामी है। ये किसके हैं।”

इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने 2 साल की सजा के खिलाफ सूरत कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस तरह का आचरण कर रहे हैं मानो वह और उनका परिवार देश के कानून से ऊपर हैं। पात्रा ने आरोप लगाया कि गांधी मुश्किलें बढ़ाने के लिए सूरत का दौरा कर रहे हैं। 2019 में मोदी सरनेम को लेकर की गई एक टिप्पणी के खिलाफ दाखिल आपराधिक मानहानि के एक मामले में सूरत की अदालत ने 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ सोमवार को गुजरात के सूरत की एक अदालत में अपील दायर करने के लिए वहां पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ बहन प्रियंका गांधी और कांग्रेस शासित राज्यों के तीन मुख्यमंत्री भी थे। इस पर संबित पात्रा ने कहा कि अपील करने के लिए एक ही वकील काफी होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह पार्टी भारत की न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

इस पर पात्रा ने भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “राहुल को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह भारत हैं और भारत राहुल है।” उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह ऐसा व्यवहार कर रहे हैं मानो वह और उनका परिवार देश के कानून से ऊपर हैं। उन्होंने कहा, “आपको अदालत ने दोषी ठहराया था क्योंकि आपने ओबीसी समुदायों पर एक टिप्पणी की थी, आप ओबीसी को हल्के में नहीं ले सकते, आप उनका अपमान नहीं कर सकते…मत भूलिए जनजातीय समुदाय से आने वाली एक महिला देश की पहली राष्ट्रपति बनी हैं, भारत में ओबीसी समुदाय से प्रधानमंत्री हैं, हमारे मंत्रिमंडल में कई मंत्री उसी समुदाय से हैं।”

वहीं, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर के एक संत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मंदिर में निवास करने की पेशकश की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद सदस्य के तौर पर आवंटित घर खाली करने का नोटिस मिलने के बाद हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत ज्ञान दास की प्रतिष्ठित गद्दी के उत्तराधिकारी संजय दास ने उनसे मंदिर परिसर में रहने की पेशकश की।

About Dainik Bharat Live

Check Also

मां शारदादेवी का 171 वां जयंती धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट- मिथिलेश पांडे धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *